उत्तराखंड में 2 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां!, जानें आखिरी डेट, ऐसे करें आवेदन – Uttarakhand Vacancy

Uttarakhand Group D Recruitment 2026: उत्तराखंड में युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। खासकर उन लोगों के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल राज्य के विद्यालयी शिक्षा विभाग (uttarakhand education department) ने ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत टोटल 2364 रिक्त पदों की भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। ऐसे में पांच मार्च 2026 तक उम्मीदवार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
उत्तराखंड में 2 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां! Uttarakhand Group D Recruitment 2026
शिक्षा विभाग के अनुसार ये भर्ती उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में की जाएगी। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढे़गे। सबसे ज्यादा 340 पद पौड़ी जिले के निकले हैं। जिसके बाद टिहरी में 268, अल्मोड़ा में 254 पद, नैनीताल में 208, पिथौरागढ़ में 197, देहरादून में 195, ऊधमसिंहनगर में 182, चमोली में 179 पद, हरिद्वार में 91 और बागेश्वर में 89 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके साथ ही कुछ पद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चम्पावत आदि जिलों के लिए भी खाली हैं।
क्या है योग्यता?
वो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है जो कम से कम पांचवी पास हो। इसके साथ ही बाकी की योग्यता विभाग द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार होंगी। ऐसे में जरूरी है कि आप आवेदन से पहले आधिकारिक जानकारी देख लें।
क्या है उम्र की सीमा?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 42 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग वाले उम्मीदवार को आयु सीमा में छुट हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख क्या है? Uttarakhand Group D Recruitment 2026 Last Date
इन पदों के लिए उम्मीदवार पांच मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते है। हालांकि समय रहते ही आवेदन कर दें क्योंकि बाद में एक बार अंतिम तारीख निकल गई तो आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार rojgarprayag.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
राज्य के युवाओं को प्राथमिकता
इसमें राज्य के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले रोजगार प्रयाग पोर्टल rojgarprayag.uk.gov.in पर जाए।
- रजिस्ट्रेशन कर अपनी जरूरी जानकारी भरे।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- जिसके बाद फॉर्म को सबमिट करें।
Note: आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों सभी जानकारी ध्यान से भरें, तभी फॉर्म को जमा करें। फॉर्म भरने के बाद प्रिंट निकालकर अपने पास रखें।