Nainital NewsBig News

हल्द्वानी क्रिकेट फर्जीवाड़ा: इरफान पठान-हरभजन सिंह के नाम पर ठगी, पूर्व MLA से लाखों की वसूली

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्रिकेट टीम बेचने और मैच आयोजन के नाम पर पूर्व विधायक नारायण पाल से लाखों रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।

हल्द्वानी में क्रिकेट मैच के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

जानकारी के अनुसार क्रिकेट मैच का आयोजक विकास ढाका ही इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड है। आरोप है कि उसने पूर्व विधायक नारायण पाल सहित उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों के लोगों से क्रिकेट टीम और मैच में भागीदारी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए।

पुलिस की गिरफ्त में आयोजक विकास ढाका

ठगी का एहसास होने पर पूर्व विधायक नारायण पाल ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। बताया जा रहा है कि 3 फरवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित होने थे, लेकिन आयोजन से पहले ही ठगी की शिकायतें सामने आने लगीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजक विकास ढाका को एक होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

इरफान पठान और हरभजन समेत कई दिग्गजों के आने का दिया था झांसा

बता दें क्रिकेट मैच 3 फरवरी से शुरू होने थे जिनमें आयोजक द्वारा इरफान पठान और हरभजन सिंह सहित कई बड़े क्रिकेटर के आने का झांसा भी दिया गया था। लेकिन उनके द्वारा कोई भी मैच नही कराया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ठगी की राशि कितनी है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में कई पीड़ितों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें