Uttarakhand

पर्यटन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि, 2025 में उत्तराखंड बना देश का प्रमुख टूरिस्ट हब

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई है। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने नया कीर्तिमान बनाया है। वर्ष 2025 में छह करोड़ तीन लाख से अधिक पर्यटक उत्तराखंड आए हैं, जो राज्य गठन के बाद से अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

हरिद्वार जिले में आए सबसे अधिक पर्यटक

बता दें पर्यटन विभाग (Tourism Department) की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में सबसे अधिक तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक पहुंचे हैं। जबकि देहरादून जिले में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी जिले में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानी आए हैं।

2025 में टूटा रिकॉर्ड

पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 6 करोड़ 3 लाख 21 हजार 194 पर्यटक उत्तराखंड आए हैं। इनमें एक लाख 92 हजार 533 विदेशी सैलानी शामिल हैं। राज्य गठन के बाद पहली बार पर्यटकों की संख्या छह करोड़ के पार पहुंची है। पूर्व के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो साल 2021 में 2,00,18,115, 2022 में 5,39,81,338, 2023 में 5,96,36,601 और साल 2024 में 5,95,50,277 पर्यटकों ने उत्तराखंड का रुख किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें