Dehradun News

पूर्व मुख्यमंत्री भगत कोश्यारी से मिलने पहुंचे सीएम धामी, पद्म भूषण सम्मान के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत कोश्यारी से मिलने पहुंचे सीएम धामी

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान कोश्यारी के सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित और राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है।

उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य गठन में निभाई भूमिका: CM

सीएम ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक हर एक भूमिका में प्रदेश और देश को मजबूत दिशा देने का कार्य किया है। उनका जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है। सीएम ने कहा कि पद्म भूषण सम्मान से न केवल उत्तराखंड, बल्कि संपूर्ण देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने ईश्वर से भगत कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें