TrendingHighlight

सुहागरात पर दुल्हन को हुआ पेट में दर्द!, सुबह गूंजी किलकारियां

रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर दुल्हा-दुल्हन की शादी हुई। परिवार वालों ने दुल्हन का स्वागत किया। जिसके बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन सुहागरात के लिए कमरे में गए। हालांकि सुहागरात की रात करीब 12 बजे अचानक दुल्हन को पेट में दर्द हो गया। परेशान परिजनों ने डॉक्टर को घर बुलाया। कुछ ही समय बाद घर में किलकारिया गूंजी। सुहागरात की रात ही दुल्हन ने बेटी को जन्म दिया।

सुहागरात पर दुल्हन को हुआ पेट में दर्द!, सुबह गूंजी किलकारियां

दरअसल ये पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हारिया गांव का है। यहां के निवासी एक युवक की बहादुर गंज की रहने वाली युवती के साथ महीनों पहले रिश्ता तय हुआ था। हालांकि फैसला लिया गया कि शादी एक साल बाद करेंगे। लेकिन युवती शादी के लिए जल्दबाजी कर रही थी। तो वहीं दूल्हा शादी को टाल रहा था।

rampur

दोनों के बीच हुआ आपसी समझौता

2 दिन पहले युवती थाने पहुंची। जहां उससे पुलिस से शादी के लिए मदद मांगी। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे युवती को समझा कर भेजा। लेकिन युवती अगले ही दिन दोबारा शादी की बात करने लगी। इसी बीच युवक और युवती के परिजन भी ग्राम प्रधान के साथ मौके पर पहुंचे। आपसी समझौते की बात कहकर सभी वहां से चले गए।

बच्ची के जन्म से परिवार में खुशी की लहर

खबरों की माने तो रिश्ता तय होने के बाद ही युवती अपने मंगेतर से गर्भवती हो गई। दोनों का समझौते के तहत निकाह करवाया गया। शाम को जब दूल्हा अपनी दुल्हन को ससुराल लेकर आया। तो उसी रात दुल्हन को पेट दर्द होने लगा। जिसके बाद दुल्हन ने बच्ची को जन्म दिया। आपको बता दें कि बेटी के जन्म से परिवार काफी खुश है। साथ ही मिठाइयां भी परिवाद द्वारा बांटी जा रही हैं। हालांकि सुहागरात के दिन बच्ची के जन्म से ये मामला चर्चा का विषय बन गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें