NationalHighlight

गलत तरीके से टच कर बोला थैंक्यू…, साउथ कोरिया की महिला के साथ छेड़छाड

बेंगलुरु से एक चिंताजनक मामला सामने आ रहा है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड की घटना सामने आई है। महिला ने एयरपोर्ट स्टाफ के एक कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर साउथ कोरिया की महिला के साथ छेड़छाड

दरअसल ये घटना 19 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। पीड़िता साउथ कोरिया की नागरिक है। शिकायत में बताया गया कि इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला टर्मिनल के अंदर फ्लाइट पकड़ने के लिए आगे बढ़ रही थी। तभी एक पुरुष कर्मचारी उसके पास आकर टिकट की जांच करने लगा। आरोपी पुरुष ने महिला से कहा कि उसके चेक-इन बैगेज में बीप की आवाज सुनाई दी। जिससे सुरक्षा से जुड़ी समस्या हो सकती है।

जांच के बहाने सुनसान जगह ले गया

महिला ने बताया कि कर्मचारी ने कहा कि सामान्य स्क्रीनिंग काउंटर पर लौटने पर ज्यादा समय लग सकता है। जिससे उसकी फ्लाइट छूट सकती है। अलग जांच के बहाने आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया। जहां पुरुषों का वॉशरूम था। शिकायत में बताया गया कि ये स्थान अपेक्षाकृत सुनसान था।

गलत तरीके से टच कर बोला थैंक्यू…

पीड़िता ने बताया कि बिना अनुमति के उसने उसकी पीठ को छुआ और बार-बार छाती को भी छूने लगा। जिसके बाद उसने महिला को घूमने को कहा और फिर पीछे से भी टच किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे गले लगा लिया। जिसके बाद थैंक यू कहा और वहां से चला गया। इससे महिला मानसिक रूप से बेहद आहत हो गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये बात महिला ने एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को बताई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें