TrendingHighlight

मंदिर में लगे CCTV में कैद हुई दो महिलाओं की करतूत!, दीया जलाकर जोड़े हाथ फिर…

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर आप भी अपने कान पकड़ लेंगे। यहां पर मंदिर में लगे सीसीटीवी में दो महिलाओं की करतूत कैद हो गई। यहां इन महिलाओं ने मंदिर के अंदर जाकर पहले दीया जलाया और फिर हाथ भी जोड़े। लेकिन उसके बाद जो किया हैरान कर देने वाला था।

मंदिर में लगे CCTV में कैद हुई दो महिलाओं की करतूत!

दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में एक प्राचीन मंदिर नक्का कुआं का है। यहां पर एक चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां पर श्री राम मंदिर के अंदर से माता सीता की एक शॉल को दो महिलाएं ने चुरा लिया। जिसने भी ये चोरी की घटना का वीडियो देखा वो ये सोचने पर मजबूर हो गया कि कोई केवल शॉल के लिए मंदिर में चोरी क्यों करेगा।

दीया जलाकर जोड़े हाथ फिर…

चोरी की वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर में ये महिलाएं पहले भगवान के आगे हाथ जोड़ती है और फिर दीप भी जलाती है। लेकिन उसके बाद माता सीता की शॉल को उतार कर ले जाती है। अब भगवान के दर से शॉल की चोरी क्यों की गई इसका अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि सर्दी में महिला को शॉल की शायद सख्त जरूरत थी। जिसके चलते उसे मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें