Dehradun NewsHighlight

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: खेल मंत्री ने जूडो के विजेताओं को किया सम्मानित

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को युवा केंद्र आमवाला में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में जुडो के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। यहां संसदीय क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

मंत्री ने जुडो के इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेल मंत्री ने जूडो अंडर-19 के 55 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल विजेता सार्थक ममगाई, सिल्वर विजेता मोहसिन और ब्रांज मेडल विजेता दीपक पटवाल व विवान शर्मा को सम्मानित किया। इसके अलावा अंडर 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता हिमांशु, सिल्वर पदक विजेता शिवराज, कांस्य पदक विजेता आयुष भट्ट और प्रियांशु मेहता को मेडल पहनाए।

उत्तराखंड में किया अच्छे स्तर का खेल ढांचा विकसित

कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन कहा कि पहले समय में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का अभाव था लेकिन अब प्रदेश में बहुत अच्छे स्तर का खेल ढांचा विकसित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब युवा खिलाड़ी अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करें तो वह वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं।

खेलों को गंभीरता से लेने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित: मंत्री

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जो युवा खेलों के क्षेत्र में गंभीरता से लगे हुए हैं उनका भविष्य सुरक्षित है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को अभी से 2030 के राष्ट्रमंडल खेल और 2036 के ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुट जाना चाहिए। क्योंकि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल करना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें