International NewsHighlight

नोबेल पुरस्कार ना सही तो ग्रीनलैंड ही…, Donald Trump ने नॉर्वे के PM को धमकी भरी चिट्ठी लिखी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पहले से ही नोबेल पुरस्कार ना मिलने पर नाराजगी थी। हालांकि अब ये गुस्सा सबके सामने खुलकर आ रहा है। दरअसल ट्रंप ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को धमकी दी है। ट्रंप ने इस चिट्ठी में उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जब शांति पुरस्कार मिला ही नहीं तो उनके लिए शांति अब प्राथमिकता नहीं रह गई। सीधे तौर पर अब ट्रंप को ग्रीनलैंड (Greenland) चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को धमकी भरी चिट्ठी लिखी

दरअसल सोमवार 19 जनवरी 2026 को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने पुष्टि की कि उन्हें ट्रंप से एक संदेश मिला है। जिसमें लिखा है कि नोबेल पुरस्कार ना मिलने पर वो अब शांति के लिए बाध्य नहीं हैं।

नोबेल पुरस्कार ना सही तो ग्रीनलैंड ही…,

ट्रंप ने नॉर्वे से कहा कि वो डेनमार्क से कहे कि ग्रीनलैंड अमेरिका को सौंप दें। ट्रंप ने लेटर में लिखा, “चूंकि आपके देश ने आठ युद्धों को रोकने के लिए मुझे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नहीं करने का फैसला किया है। इसलिए अब मुझे केवल शांति के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हालांकि शांति हमेशा सर्वोपरि रहेगी, लेकिन अब मैं इस ये सोच सकता हूं कि संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए क्या अच्छा और सही है।”

अब ट्रंप को चाहिए ग्रीनलैंड!

आगे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “डेनमार्क रूस या चीन से उस जमीन (ग्रीनलैंड) की रक्षा नहीं कर सकता है। वैसे भी डेनमार्क के पास कोई लिखित दस्तावेज नहीं है तो फिर उसके पास स्वामित्व का अधिकार कैसे है। बस इतना ही है कि सैकड़ों साल पहले एक शिप वहां उतरी थी, लेकिन हमारी शिप भी वहां उतरती थीं।”

कौन देता है नोबेल पुरस्कार?

बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार न देने पर नॉर्वे पर निशाना साधा है। लेकिन ये जानना भ जरूरी है कि नोबेल पुरस्कार किसे मिलेगा उसका निर्णय नॉर्वे सरकार नहीं करता है। ये ओस्लो स्थित एक स्वतंत्र समिति का फैसला होता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें