Udham Singh Nagar NewsBig News

किसान आमहत्या प्रकरण: मृतक के घर से हटाई उधमसिंह नगर पुलिस की सुरक्षा, कहा परिवार से न करें संपर्क

किसान आमहत्या प्रकरण में बनाई गई एसआईटी (SIT) टीम हल्द्वानी पहुंच गई है। आईजी नीलेश आनंद भरणे के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल यानी होटल का निरीक्षण किया। उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत कई पुलिसकर्मी एसआईटी के रडार पर हैं।

मृतक के घर से हटाई उधमसिंह नगर पुलिस की सुरक्षा

आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि काशीपुर के आईटीआई से एफआईआर काठगोदाम थाने में ट्रांसफर कर दी गयी है। साथ ही उधमसिंह नगर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि मृतक के परिवार से किसी तरह का संपर्क या बातचीत न करें। IG ने बताया कि मृतक सुखवंत के घर से उधमसिंह नगर पुलिस की सुरक्षा हटाकर दूसरे जिले की सुरक्षा तैनात की जाएगी।

ये भी पढ़ें: किसान आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने दी सफाई, बोले हमे परेशान किया तो हम भी…

मृतक किसान के घर जाएगी SIT की टीम

आईजी नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी रविवार को एसआईटी की टीम मृतक किसान के घर जाएगी। साथ ही वीडियो में सामने आए सभी पुलिसकर्मियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। आईजी ने दावा किया कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें