Udham Singh Nagar NewsBig News

किसान आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने दी सफाई, बोले हमे परेशान किया तो हम भी…

उत्तराखंड को झकझोर देने वाले सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां एक तरफ मृतक सुखवंत सिंह का मौत से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, वहीं अब दूसरी पार्टी (जिन पर आरोप लगे हैं) ने भी सामने आकर अपनी सफाई पेश की है।

दूसरे पक्ष ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

दूसरे पक्ष ने अपनी सफाई दी है। वीडियो जारी कर दूसरे पक्ष यानी प्रॉपर्टी डीलर्स ने किसान सुखवंत सिंह के दावों को सिरे से खारिज़ कर दिया है। उन्होंने कागजात और दस्तावेज़ दिखाते हुए खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें परेशान किया जाता है तो वो भी अपने परिजनों के साथ आत्मदेह कर लेंगे।

किसान ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर की थी आत्महत्या

बता दें शनिवार रात काशीपुर के एक किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले सुखवंत ने एक वीडियो बनाया था। वीडियो में उसने जिले के कुछ प्रॉपर्टी डीलर्स पर चार करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। साथ ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष से पैसे लेकर कार्रवाई न करने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: किसान आत्महत्या मामला: उधमसिंह नगर के SSP का बड़ा एक्शन, कई अधिकारियों को किया निलंबित और लाइन हाजिर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें