TrendingHighlight

35 का दूल्हा और 12 साल की दुल्हन, मां-बाप ने जबरन कराई शादी

आज एक ओर हमारे देश में जहां चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का डंका बजाया जाता है। विकास और तरक्की के दावे किए जाते है। तो वहीं दूसरी तरफ उसी देश में आज भी मासूम बच्चियों का बाल विवाह कराया जा रहा है। जो कि दर्शता है कि आज भी सामाज की सोच कैसी है। ऐसा ही एक मामला श्रीनगर प्रखंड के कृत्यानंद नगर से सामने आ रहा है। यहां पर एक 12 साल की बच्ची का विवाह माता-पिता ने एक 35 वर्षीय युवक के साथ करा दिया। सात जनवरी को ये शादी हो भी गई।

35 का दूल्हा और 12 साल की दुल्हन

इस बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आया। ससुराल से लड़की को बरामद कर आगे की कार्रवाई की गई। दरअसल 12 साल की बच्ची की शादी कटिहार जिला के मकईपुर गांव, थाना कोढा के 35 साल के टिंकु कुमार से करवा दी गई। माता-पिता द्वारा ये सादी जबरन कराई गई।

मां-बाप ने जबरन कराई शादी

इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने इसके लिए टीम गठित की। फिलहाल बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समिति ने बालिका के आवश्यक संरक्षण, पुनर्वास और शिक्षा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उसके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें