EntertainmentHighlight

तलाक के बाद माही विज ने अपने खास दोस्त के लिए किया पोस्ट, बेटी तारा ने भी कहा-अब्बा, mahhi vij post

Mahhi Vij post: हाल ही में जय भानुशाली और माही विज ने अपने तलाक की घोषणा की। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों लगातार छाए हुए है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सबसे करीबी दोस्त नदीम को जन्मदिन की शुभकामनाए दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। साथ ही उन्हें लास्ट में आई लव यू तक कह दिया। इसी पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

तलाक के बाद माही विज ने अपने खास दोस्त के लिए किया पोस्ट Mahhi Vij post

लोग उन्हें इतना ट्रोल कर रहे है कि माही ने पोस्ट का कमेंट सेक्शन ही ऑफ कर दिया। पोस्ट में माही ने फोटो शेयर की है। जिसमें वो नदीम को केक खिलाती नजर आ रही हैं।

पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा,” जिस शख्स को मैंने दिल से चुना उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं.वो शख्स जो मेरे बिना बोले ही मेरी बातें सुन लेता है, जो मेरा साथ इसलिए नहीं देता क्योंकि उसे देना है, बल्कि इसलिए देता है क्योंकि वो देना चाहता है.तुम मेरा परिवार हो. तुम्हारे पास मैं सुरक्षित महसूस करती हूं. मेरे हमेशा के साथी हो. तुम सिर्फ मेरे सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरा सहारा, मेरी ताकत, मेरा घर हो”

“नदीम और माही एक हैं”- माही

आगे उन्होंने लिखा, “तुम्हारे साथ मैं जैसे रहना चाहूं, वैसे रह सकती हूं. फिर चाहे दुखी हूं, खुश हूं, इमोशनल हूं या फिर अधूरी. तुम मुझे हर तरह से अपना लेते हो. मैं प्यार महसूस करती हूं. हां कभी-कभी हम एक-दूसरे से गुस्सा हो जाते हैं. लड़ते हैं.कभी-कभी हम कई दिनों तक बात नहीं करते. लेकिन चुप्पी चाहे कितनी भी लंबी हो जाए, वो हमेशा एक ही जगह आकर खत्म होती है-हम दोनों के बीच में.क्योंकि हम दोनों ये बात जानते हैं कि नदीम और माही एक हैं।” यहां क्लिक कर देंखे पोस्ट

हमारी आत्माएं जुड़ी है- माही

पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी आत्माएं एक-दूसरे से इस कदर जुड़ी हैं जिनको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जीवन हमेशा आसान नहीं रहा है, लेकिन तुम्हारे साथ होने से सब कुछ हल्का, सब मजबूत, सब कुछ बेहतर हो जाता है. जब मैं कमजोर होती हूं, तुम मेरा हाथ थाम लेते हो, जब मैं खुद पर भरोसा करना भूल जाती हूं।

पोस्ट में लिखा, आई लव यू नदीम

तुम मुझ पर विश्वास करते हो और तुम मुझे ऐसे प्यार करते हो जिससे मेरे वो हिस्से भी ठीक हो जाते हैं जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था कि वो टूटे हुए हैं. आई लव यू नदीम, सिर्फ इसलिए नहीं कि तुम कौन हो.बल्कि इसलिए कि तुम मुझे कैसा महसूस कराते हो. तुम मेरे साथ कैसे खड़े रहते हो, तुम मेरे दिल हो,मेरा घर हो, मेरा परिवार हो. आज और हमेशा।”

माही की बेटी तारा ने भी कहा अब्बा

माही के अलावा उनकी बेटी तारा ने भी नदीम को जन्मदिन की शुभकामनाए दी। माही के अकांउट से ही एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें तारा के साथ नदीम की कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,”Happy Birthday My Abba।” यहां क्लिक कर देंखे पोस्ट

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें और भी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनके और उनके बेस्टफ्रैड नदीम के रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें