UttarakhandHighlight

चारधाम यात्रा मार्ग पर बनेंगे 10 आपदा शेल्टर, आम जनता भी कर पाएगी इस्तेमाल

चारधाम यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यात्रा के मार्गों पर सरकार ने 10 शेल्टर बनाने का फैसला लिया है। जो आपातकालीन स्थितियों में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए होंगे। बता दें कि ये वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। इसके लिए 39 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

चारधाम यात्रा मार्ग पर बनेंगे 10 आपदा शेल्टर 10 disaster shelters on chardham yatra route

दरअसल ये शेल्टर आपदा या फिर खराब मौसम की स्थिति पर श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था प्रदान करेंगे।शेल्टरों के संचालन के लिए एक नियमावली तैयार की जाएगी। जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि शेल्टरों का उपयोग पूरे साल भर हो। जिससे चारधाम यात्रा के अलावा जरूरत पड़ने पर आसपास के लोगों द्वारा भी ये परेशानी के समय उपयोग किया जा सके।

आम लोग भी कर सकेंगे यूज

आपदा प्रबंधन विभाग ने उड़ीसा राज्य के डिजास्टर शेल्टर को मॉडल के रूप में लेते हुए इन शेल्टरों को बनाने का निर्णय लिया है। ये शेल्टर चारधाम यात्रा के अलावा किसी भी आपात स्थिति में भी उपयोग किए जा सकेंगे। मल्टीपरपज हॉल के रूप में आम जनता भी इनका इस्तेमाल कर पाएगी। इन शेल्टरों के निर्माण के लिए जिलों से जमीन के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

एक शेल्टर में 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था

कार्यकारी संस्था द्वारा इन जमीनों की जांच के बाद शेल्टर बनाने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा। इसके बाद डीपीआर तैयार किया जाएगा और शेल्टरों का निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें कि हर एक शेल्टर में लगभग 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी। शेल्टरों को इस तरह से डिज़ाइन किया जाएगा कि वे आपात स्थिति में उपयोगी हो सकें और आम जनता के लिए भी उपलब्ध हों।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें