HighlightAnkita Bhandari NewsUttarakhandUttarakhand Congress

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का आरोप, धामी सरकार दबा रही उत्तराखंड के लोगों की आवाज

अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की देखरेख में CBI से कराए जाने की मांग देशभर में मुखर रूप से उठ रही है। कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह का कहना है की धामी सरकार द्वारा प्रदेश की जनता, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और विपक्ष द्वारा उठाई जा रही आवाज को दबा रही है।

धामी सरकार दबा रही उत्तराखंड के लोगों की आवाज: कांग्रेस

अमरजीत सिंह का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकां मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रवि पपने अपने निजी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार और क्षेत्रीय भाजपा नेताओं के दबाव में उधमसिंह नगर का पुलिस प्रशासन रवि पपने के खिलाफ अनर्गल मुकदमे दर्ज कर अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अन्य जनविरोधी मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को डराने और चुप कराने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस का अल्टीमेटम!, पौड़ी से लेकर पूरे प्रदेश में निकालेगी रैली- Ankita Bhandari case

धामी सरकार के कार्यकाल में विफलताओं की है लंबी सूची: अमरजीत

अमरजीत सिंह का कहना है कि जहां एक ओर धामी सरकार के पिछले नौ सालों के कार्यकाल में विफलताओं की लंबी सूची सामने है, चाहे वह बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं हों, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था या फिर लगातार सामने आ रहा भारी भ्रष्टाचार, सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह असफल साबित हुई है। अब सरकार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों के माहौल में एंजेल चकमा जैसी दर्दनाक हत्या हो जाना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

अपने बड़े नेताओं का नाम सामने आने के बाद BJP में दिख रही बौखलाहट

वहीं दूसरी ओर, भाजपा से जुड़े नेताओं द्वारा ही ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP का नाम उजागर किए जाने और अपने ही शीर्ष नेताओं के नाम सामने आने के बाद भाजपा की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। मामले की निष्पक्ष जांच कराने के बजाय प्रदेश के आमजन, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और विपक्ष द्वारा उठाई जा रही आवाज को दबाने के कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं। न्याय की मांग करने वालों पर ओछे हथकंडे अपनाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है।

BJP का असली चाल- चरित्र आ रहा सामने: अमरजीत

अमरजीत का कहना है कि BJP का असली चाल, चरित्र और चेहरा अब देश की जनता के सामने आ चुका है। सरकार से सवाल पूछने और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच उजागर करने वालों पर पुलिस द्वारा की जा रही ऐसी कार्रवाई लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस पूरे प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा करती है और यदि ऐसे दमनकारी हथकंडे जारी रहे तो पार्टी सड़कों पर उतरकर पुरजोर विरोध करेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें