Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा दौरे पर सीएम धामी: सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले, पर्यटकों से जाना शीतकाल यात्रा का अनुभव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर हैं। मंगलवार सुबह-सुबह सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा कर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का फीडबैक लिया।

सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर हैं। आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा की। साथ ही “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का फीडबैक लिया। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सरकार का धन्यवाद किया।

पर्यटकों से जाना उनका शीतकाल यात्रा का अनुभव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान दिल्ली से आए पर्यटकों से मुलाक़ात की। साथ ही पर्यटकों के शीतकाल यात्रा अनुभव को भी जाना। सीएम ने कहा टूरिस्ट से मिला सकारात्मक फीडबैक हमें जनहित में अहर्निश कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: शीतकालीन यात्रा : ओंकारेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 25 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें