Big NewsInternational News

मास शूटिंग!, बार में घुसे आरोपी, लोगों को गोलियों से भूना, अब तक नौ लाशे बरामद

South Africa Shooting: एक बार फिर मास शूटिंग से दुनिया दहल गई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना के बाद अब ऐसा ही मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आ रहा है। यहां पर जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में रविवार तड़के टैवर्न बार में कुछ अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें करीब नौ लोगों की मौत हो गई। तो वहीं अन्य 10 घायल है। पुलिस की माने तो देश में ये गोलीबारी की दूसरी घटना है।

south-africe-johannesburg-bekkersdal-tavern-mass-shooting-in-bar

मास शूटिंग!, बार में घुसे आरोपी, लोगों को गोलियों से भूना

दरअसल ये वारदात जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित बेकरसडाल इलाके की है। जहां एक सोना खनन इलाका है। ये हमला रात करीब एक बजे हुई। पहले पुलिस ने मरने वालों की संख्या 10 बताई। हालांकि बाद में आंकड़ों को सही कर नौ कर दिया गया।

अब तक नौ लाशे बरामद

पुलिस की माने तो हमलावरों की संख्या करीब एक दर्जन थी। जो दो वाहनों में सवार होकर आए थे। इन हमलावरों ने टैवर्न बार में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटनास्थल से भागते टाइम भी बेतरतीब फायरिंग करते रहे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए मैनहंट शुरू कर दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें