Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार पुलिस का अनोखा गौ सुरक्षा अभियान, आवारा पशुओं के गले में बांधे रिफ्लेक्टर पट्टे

हरिद्वार पुलिस ने सड़क सुरक्षा और गौ संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए एक अनोखी और सराहनीय पहल की है। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत लावारिस गौवंश और आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पट्टे बांधे गए, ताकि घने कोहरे और रात के समय सड़क पर उनकी दृश्यता बढ़ाई जा सके।

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण होती है सड़क दुर्घटना

दरअसल, सर्दियों के मौसम में हरिद्वार सहित पूरे मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिलता है। कई बार सड़क पर अचानक सामने आ जाने वाले पशुओं की वजह से वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में यह विशेष अभियान शुरू किया गया।

आवारा पशुओं के गले में बांधे रिफ्लेक्टर पट्टे

ज्वालापुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की पहचान कर उनके गले में चमकदार रिफ्लेक्टर पट्टे लगाए। इन पट्टों की मदद से अंधेरे और कोहरे में भी दूर से ही पशुओं को देखा जा सकेगा, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क होने का मौका मिलेगा और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की खुलकर सराहना की है।

ये भी पढ़ें: ऋषिकेश–हरिद्वार मार्ग पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार कार, 4 की मौके पर मौत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें