Nationalhighlight

आज रात दिल्ली पहुंचेंगे गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स!, 17 दिसंबर को पेशी- Goa Club Fire

Goa Club Fire Luthra Brothers: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मालिक और आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज दिल्ली लाया जाएगा। खबरों की माने तो दोनों भाइयों को बैंकॉक से भारत डिपोर्ट किया जाएगा। आज रात को ही गोवा पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी।

आज रात दिल्ली पहुंचेंगे गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स!

दरअसल लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी का जिम्मा गोवा पुलिस का है। यही कारण है कि आज गोवा पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से ही लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लेगी। देर रात को ही लूथरा ब्रदर्स को गोवा पहुंचाया जाएगा। वहां पहुंचते ही उनसे पूछताछ शुरू हो जाएगी। पूछताछ के लिए उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा।

17 दिसंबर को आरोपियों की पेशी

खबरों की माने तो मापुसा कोर्ट में 17 दिसंबर को दोनों की पेशी होनी है। इस मामले के लिए गोवा सरकार ने विशेष कानूनी टीम भी बनाई है। ये मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि अगर इस धारा में कोई अगर दोषी करार हो जाता है तो इसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button