Pauri Garhwal NewsHighlight

केंद्रीय खेल मंत्री ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ, बोले पहाड़ों में खेलों को बढ़ावा देने का हो रहा काम

पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आज ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। इस अवसर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद रहे।

केंद्रीय खेल मंत्री ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सांसद खेल महोत्सव पहाड़ों के युवाओं और खेल प्रेमियों को आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। मंत्री ने बताया कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर दिए जा रहे हैं, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

देश में तेजी से बढ़ रहा है खेलों का स्तर

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने आगे कहा कि आज देश में खेलों का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय में CM ने किया ‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ, गिनाई उपलब्धियां

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें