TrendingHighlight

सालों बाद आई थी खुशिया, नींद में हुआ कुछ ऐसा कि चली गई 23 दिन के मासूम की जान

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आपका भी दिल पसीज जाए। दरअसल एक कपल ने अपनी 23 दिन की नवजात को खो दिया। चार साल के लंबे इतंजार के बाद दोनों को खुशियां मिली थी। लेकिन नींद में एक लापरवाही ने उनकी मानो पूरी दुनिया को ही खत्म कर दिय हो।

सालों बाद आई थी खुशिया, 23 दिन के मासूम की गई जान

दरअसल ये घटना गजरौला थाना क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव की है। यहां पर रविवार की रात कपल अपने 23 दिन के बच्चे के साथ एक ही बेड पर सो रहे थे। दोनों के बीच नवजात सो रहा था। हालांकि कब रात में मासूम उनके नीचे आकर दब गया, उन्हें भनक तक नहीं लगी।

नींद में हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान

जब अगली सुबह बच्चे ने कोई हरकत नहीं की तो धबराकर दंपति बच्चे को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल सोते समय बच्चा बिस्तर में दब गया। जिसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

रोते-बिलखते हुए एक दूसरे पर लगाए आरोप

बच्चे की मौत के बाद कपल सदमे में चला गया। वहीं अस्पताल में दोनों रोते-बिलखते हुए एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वो बच्चें के शव को लेकर लौट गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें