Big NewsInternational News

पहले आया 7.5 तीव्रता का भयानक भूकंप, फिर सुनामी ने भी मचाई तबाही, कितना हुआ नुकसान? – Japan Earthquake

Japan Earthquake: बीते दिन सोमवार को देर रात भूकंप के भयानक झटकों से जापान सहम गया। नॉर्थ जापान के तट के पास करीब 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक इसमें करीब 23 लोग घायल हुए है। भूकंप के साथ प्रशांत तट के इलाकों में सुनामी आ गई।

earthquake

Japan Earthquake पहले आया 7.5 तीव्रता का भयानक भूकंप

Japan में 7.5 तीव्रता के खतरनाक भूकंप आने के बाद अब आफ्टरशॉक्स भी आने का अनुमान लगाया गया है। जिसको लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल जापानी सरकार सुनामी और भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

ये भी पढ़ें:- शिव मंदिर पर खूनी झड़प!, सीमा पर फिर भड़की हिंसा, थाईलैंड ने कर दी एयर-स्ट्राइक – Thailand airstrike

earthquake

फिर सुनामी ने भी मचाई तबाही, कितना हुआ नुकसान ? tsunami aftershocks alert

खबरों की माने तो अब तक करीब 23 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल है। तेज झटकों के चलते जब चीजें गिरी तो ज्यादातर लोग उससे घायल हुए है। अब तक किसी की भी जान की हानी नहीं हुई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप रात 11:15 पर 50 किमी (31 मील) की गहराई पर आया।

ये आओमोरी इलाके से करीब 80 किमी की दूरी पर है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनियां जारी की गई। 70 सेमी यानी 27 इंच)तक की ऊंची लहरें उठी। लोगों से एक हफ्ता सतर्क रहने की अपील की गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें