Big NewsInternational News

शिव मंदिर पर खूनी झड़प!, सीमा पर फिर भड़की हिंसा, थाईलैंड ने कर दी एयर-स्ट्राइक – Thailand airstrike

Thailand airstrike on cambodia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फीफा शांति पुरस्कार मिले अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है। इसी बीच उनके द्वारा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच की खत्म करवाई(Thailand Cambodia Clash) गई लड़ाई एक बार फिर शुरू हो गई है। दोनों के बीच खूनी झड़प देखने को मिल रही है।

सैनिकों के बीच शुरू हुई ये झड़प अब एयर-स्ट्राइक पर पहुंच गई है। थाईलैंड ने कबोडिया पर एयर-स्ट्राइक कर दिया है। इस लड़ाई में ताजा अपडेट ये है कि एक सैनिक की मौत हो गई है। तो वहीं चार घायल हैं। इस युद्ध के दोबारा से शुरू होने के बीच सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।

थाईलैंड ने कंबोडिया पर कर दी एयर-स्ट्राइक Thailand airstrike on cambodia

खबरों की माने तो सोमवार तड़के थाईलैंड ने एफ-16 लड़ाकू विमानों से कंबोडिया पर बमबारी की। कैसिनो की बिल्डिंग पर हुए इस हमले में कंबोडियाई सैनिक की मौत हो गई। हालांकि इसके अलावा अभी कितने लोगों की इसमें जान गई है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

थाईलैंड ने लगाए ये आरोप Thailand Cambodia Clash

बताते चलें कि थाईलैंड ने ये आरोप लगाया है कि कंबोडिया के हमले के बाद ये एयर-स्ट्राइक की गई है। कंबोडिया ने थाई आर्मी की चौकियों पर हमला किया। बॉर्डर इलाकों में कंबोडिया के टैंक और रॉकेट लॉन्चर की हलचल देखी गई है।

युद्ध विराम का हुआ उल्लंघन

दोनों देश एक दूसरे पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगा रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल अक्टूबर के महीने में ट्रंप और मलेशिया की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था। ट्रंप ने इस युद्ध को रुकवाने का क्रेडिट भी लिया था। हालांकि महज दो महीनों के अंदर ही एक बार फिर थाईलैंड और कंबोडिया आमने-सामने है।

ट्रंप ने लिया था शांति समझौते कराने का श्रेय

आपको ये भी बता दें कि दो दिन पहले ही ट्रंप को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) शांति पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा इसी साल जून में भी दोनों देशों के बीच झड़प हुई थी। जिसमें हवाई हमले किए गए थे। करीब 50 लोगों की इसमें जान गई थी। लाखों लोगों ने बॉर्डर इलाका खाली किया था।

शिव मंदिर है विवाद की वजह

आपको बता दें कि दोनों थाईलैंड और कंबोडिया एक प्राचीन हिंदू मंदिर के चलते लड़ रहे है। यहीं कारण है कि ये दोनों देश एक दूसरे के खून के प्यासे हैं। दरअसल दोनों देशों के बॉर्डर पर एक प्रिहा-विहार नाम से मंदिर है। ये यूनेस्को की धरोहर में भी शामिल है। 9-12 शताब्दी के बीच इस शिव मंदिर का निर्माण कंबोडिया के खमेर साम्राज्य के राजाओं द्वारा किया गया था। हालांकि इस मंदिर पर दोनों ही देश अपना क्लेम करते है। जिसके चलते दोनों देशों के सैनिक यहां पेट्रोलिंग करते है और आपस में भिड़ जाते हैं। करीब 100 सालों से दोनों के बीच इस मंदिर को लेकर तररार बनी हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें