TrendingHighlight

5 बच्चों की मां का बदनाम इश्क!, पति के सामने कबाड़ी वाले से रचाई शादी, देखिए वीडियो

प्यार अंधा होता है…, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। लेकिन इस मामले को सुनने के बाद आपको ये सच लगने लगेगा। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक ऐसा ही अनोखी लव स्टोरी का मामला सामने आ रहा है। जहां पर प्यार ने ना समाज देखा और ना ही उम्र। यहां पर पांच बच्चों की मां ने अपने बेटे की उम्र के युवक के साथ शादी कर ली। हैरानी वाली बात तो ये है कि महिला का पति भी उस दौरान मौजूद था। लेकिन जैसे ही दोनों शादी के बंधन में बंधे, ये देखकर पति भावुक हो गया।

5 बच्चों की मां का बदनाम इश्क!

दरअसल ये पूरा मामला जहांगीरगंज क्षेत्र के हुसेनपुर खुर्द गांव का है। जहां पर निखिल देवरिया कबाड़ खरीदने गया था। इसी बीच उसका यहीं रहने वाली मुन्नी देवी से मिलना-जुलना हुआ। धीरे-धीरे ये मुकाकात प्यार में बदल गया। हैरानी की बात ये है कि लड़के की उम्र मुन्नी के सबसे बड़े बेटे के लगभग बराबर ही है।

पति के सामने कबाड़ी से रचाई शादी

इसके बावजूद दोनों ने शादी करने का सोचा। जब मुन्नी देवी के पति को ये बात पता चली तो घर पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पति और परिवार वालों के दबाव के बाद भी मुन्नी देवी अपने फैसले पर अडिग रही। उन्होंने कहा कि वो निखिल के साथ ही जीवन बिताना चाहती हैं।

शादी देखकर भावुक हुआ पति

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही है। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान मुन्नी का पहला पति भी वहीं मौजूद था। दुखी मन से पति ने कहा कि जब वो मेरे साथ रहना ही नहीं चाहती तो मैं उसे जबरदस्ती कैसे रोक लूं। शादी के बाद पति अपने पांचों बच्चों को लेकर वापस घर चला गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें