Big NewsNational

तस्वीरें जिसने समय रोक दिया!, वो काली रात जिसे याद कर आज भी दहल जाता है दिल, 26/11 Mumbai Attack Timeline

26/11 Mumbai Attack Timeline: 26 November 2008 (26/11 attack year) का दिन भारत के इतिहास का वो काला दिन, जिसकी तस्वीरें देखकर आज भी दिल दहल जाता है। 26/11 वो रात देश के लिए सबसे भयावह रात थी। मुंबई के आलीशान ताज होटल पर आतंकियों ने कब्जा कर लिया था। पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आतंकी घुसे। जहां उन्होंने सिलसिलेबार तरीके से कई बड़ी जगहों पर आतंकी हमले को अंजाम दिया।

26/11 की वो काली रात, आतंकी हमला जिससे याद कर आज भी दहल जाता है दिल

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई को दहला दिया था। ताज महल होटल से लेकर ट्राइडेंट होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस, कोलाबा कॉजवे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत कई जगहों ब्लास्ट किए गए।

इस आतंकी हमले में 150 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। मरने वालों की लिस्ट में मुंबई पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी हेमंत करकरे, विजय सालस्कर, अशोक कामटे और तुकाराम ओम्बाले का भी नाम शामिल था।

Mumbai attack 2008 26/11 हमले की पूरी टाइमलाइन

26 नवंबर 2008

  • रात 9:20 बजे: दो आतंकियों ने कोलाबा कॉजवे पर लियोपोल्ड कैफे में अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में 10 लोगों की जान गई। एके-47 हैंडग्रेनेड और अन्य खतरनाक हथियारों से आम लोगों को निशाना बनाया गया।
    रात 10:30 बजे: मुंबई रेलवे स्टेशन के पास कामा अस्पताल पर भी दो आतंकियों ने हमला किया। जब तीन पुलिस कर्मियों ने इसको रोकने का प्रयास किया तो उन्हें भी गोलियों से भून दिया गया।
  • रात 11 बजे: – चार आतंकी मुंबई के ताज होटल के अंदर घुसे। 2 आतंकी ट्राइडेंट होटल, 2 आतंकी नरीमन हाउस और अजमल कसाब समेत 2 आतंकी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की तरफ निकले। मुंबई के रेलवे स्टेशन पर कसाब और साथी आतंकियों ने गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली। कई लोग इसमें घायल भी हुए थे।
  • रात 11 बजे: मुंबई के ताज होटल पर 4 आतंकवादियों ने हमला किया। बम धमाकों की आवाजें सुनाई देनी लगी। होटल में मौजूद कई लोगों की गोलीबारी के समय मौत हो गई। ताज में हुए धमाकों से पूरा मुंबई शहर दहल गया। जिसके बाद बाकी जगहों पर भी आतंकियों के होने की खबर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसमें 30 लोग मारे गए। एक-एक कर 26 नवंबर की रात मुंबई के अलग अलग जगहों पर बम धमाके हुए। जिससे पूरा देश दहशत में आ गया।

27 नवंबर 2008

  • सुबह 2:30 बजे – होटल की लॉबी में भारतीय सेना के जवानों ने प्रवेश किया।
  • सुबह 4:00 बजे – जवानों ने होटलों में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 200 लोगों को रिहा किया गया। लेकिन 100 लोग अभी भी आतंकियों की कैद में थे। आतंकियों और NSG के बीच मुठभेड़ जारी थी।
  • सुबह 9:45 बजे: 2 आतंकवादियों ने नरीमन हाउस में घुसकर केंद्र पर हमला कर दिया।

27-29 नवंबर 2008

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया। एक-एक कर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), नौसेना कमांडो और भारतीय सेना ने मिलकर सभी आतंकियों को मौत के घाट उतारा। तो वहीं अजमल कसाब को जिंदा दबोचा। उसके जिंदा पकड़े जाने के बाद ही पता चला कि आतंकवादियों ने भारत में कैसे प्रवेश किया।

28 नवंबर 2008

ट्राइडेंट होटल को आतंकियों से छुड़ा लिया गया।

29 नवंबर 2008

सबह नौ बजे के करीब ताज होटल में भी सभी आतंकियों को मार गिराया।

भले ही सभी आतंकियों को सेना ने मार गिराया। लेकिन ये हमला आज भी देश के जख्मों को हरा कर देता है। इस दिन को याद कर हर भारतीय आज भी दहल जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें