Uttarakhand Chamoli NewsBig News

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद, जय बद्री विशाल के जयकारों से गूंजा परिसर

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो गए हैं। हजारों श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। कपाट बंद होते ही जय बद्री विशाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद

भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट (badrinath dham kapat closed) आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बंदी के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था बदरीनाथ धाम

कपाट बंदी के मौके पर मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। 21 नवंबर से ही बदरीनाथ धाम में पूजाएं शुरू हो गई थीं। जिसके तहत गणेश मंदिर, आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के कपाट बंद किए गए और उसके बाद वेद ऋचाओं का वाचन भी शीतकाल के लिए बंद किया गया।

ये भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम में रावल के ऐतराज से मचा हड़कंप!, बदली पूजा की व्यवस्था, जानें नए नियम- Badrinath Dham Rawal Objection

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें