Big NewsUttarakhand

अल्मोड़ा में बनेगा प्रदेश का पहला कान्हावन, स्वच्छंद घूमने वाली गायों के लिए बनेगा आश्रय स्थल

प्रदेश के पहले कन्हावन का शिलान्यास अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में होने जा रहा है। 23 नवंबर को कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने इसका शिलान्यास किया।

स्वच्छंद घूमने वाली गायों के लिए बनेगा आश्रय स्थल

मंत्री ने कहा कि यह कान्हावन योजना क्षेत्र की स्वच्छंद घूमने वाली गौमाताओं को आवास, पोषण और सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके साथ-साथ बायोगैस संयंत्र, गोमूत्र और गोबर से बनने वाले उत्पादों के जरिये स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

स्थानीय लोगों को मिलेगा स्वरोजगार

मंत्री ने कहा कि जो पशु आमतौर पर फसलों के लिए हानिकारक माने जाते थे, वे गौमाताएं भविष्य में रोजगार का नया माध्यम बनेंगी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश की पहली कान्हावन योजना का शुभारंभ उनके विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर से होना गौरव की बात है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें