UttarakhandBig News

पहाड़ों में लगातार बढ़ रहे वन्यजीव हमले: सरकार ने लिया बढ़ा फैसला, एक क्लिक में पढ़ें

पहाड़ के गांव लगातार वन्यजीव हमलों से त्रस्त होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वन के साथ बैठक कर वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार का खर्च उठाएगी सरकार

सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भालुओं और अन्य वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। सीएम ने कहा कि हर घायल व्यक्ति को समय पर और सही मेडिकल सुविधा देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न हो और आवश्यक संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

धामी सरकार ने बढ़ाई मुआवज़े की धनराशि

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों को मिलने वाली मुआवज़े की रकम 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज देने के साथ-साथ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और जागरूकता के उपायों को मज़बूत करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: पहाड़ में फिर गुलदार का हमला: घास लेने गई महिला को किया घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें