Haridwar NewsBig News

बड़े हादसे की आशंका!, रिहायशी इलाके से बरामद हुए 50 से अधिक अवैध LPG सिलेंडर

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है। सिडकुल पुलिस ने रोशनपुरी, रावली महदूद क्षेत्र में छापेमारी कर 50 से अधिक अवैध एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं।

आवासीय क्षेत्र से बरामद हुए 50 से अधिक अवैध LPG सिलेंडर

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आवासीय क्षेत्र में भारी मात्रा में सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। जहां अतीक अहमद के घर में बड़ी संख्या में सिलेंडर मिले। पूछताछ में आरोपी किसी भी प्रकार के दस्तावेज, वैध अनुमति पत्र या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें: New Rules 1 June 2025: FD से लेकर LPG तक…, 1 जून से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर सीधा असर

भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतने अधिक सिलेंडरों का भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य को तत्काल मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में अवैध भंडारण की पुष्टि हुई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अतीक अहमद हाल निवासी रोशनपुरी मुजफ्फरनगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्रों में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का स्टॉक रखना कानून का उल्लंघन है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें