NationalHighlight

New Rules 1 June 2025: FD से लेकर LPG तक…, 1 जून से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर सीधा असर

New Rules 1 June 2025: इसी साल जून के महीने में कई नियमों में बदलाव किए जा सकते है। जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते है। अगले महीने से बैंकिंग नियमों(New Rules 1 June 2025) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंक FD और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है। साथ ही पीएफओ की ओर से EPFO 3.0 भी शुरू हो सकता है। इसके अलावा LPG Cylinder के प्राइज भी रिवाइज होंगे। चलिए इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं।

New Rules 1 June 2025: EPFO 3.0 की होगी शुरुआत

ईपीएफओ यानी Employee Provident Fund Organisation EPFO 3.0 जून में शुरू करने का प्लान कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक सेवा देना है। अब इसके शुरू होने पर पीएफ से जुड़े डेटा को अपडेट, ATM से पैसा निकालना आदि काफी आसान और बेहतर हो जाएगा।

FD दरों में भी बदलाव

जून से बैंक एफडी और लोन ब्याज को फिर से रिवाइज कर सकता है। ये इसलिए क्योंकि देश का केंद्रीय बैंक जून में नए रेपो रेट (Repo rate) का ऐलान करेगा। माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट में और भी ज्यादा कटौती कर सकता है। इससे होगा ये कि लोन और एफडी के ब्याज दर में बदलाव होगा।

क्रेडिट कार्ड में होगा बदलाव

इसके साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक ने भी अपने क्रेडिट कार्ड के नियम में बड़ा बदलाव किया है। जो कि एक जून से लागू भी हो जाएंगे। बैंक की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब कार्ड यूजर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स पाने के लिए कुछ लिमिट्स और नई शर्तों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, कुछ सर्विस चार्ज में भी फेरबदल किया गया है। अगर आप कोटक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो इन बदलावों पर एक बार नजर जरूर डाल लें।

LPG Cylinder के दाम होंगे अपडेट

    हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतें रिवाइज करती हैं। 1 मई को जहां कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब ₹17 की कटौती हुई थी। वहीं घरेलू गैस के दाम जस के तस बने रहे।
    अब एलपीजी सिलेंडर की नई दरें 1 जून को रिवाइज की जाएगी।

    Uma Kothari

    उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
    Back to top button
    उत्तराखंड की हर खबर
    सबसे पहले पाने के लिए!
    📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें