EntertainmentHighlight

धर्मेंद्र के बाद एक्टर Prem Chopra की बिगड़ी तबीयत!, अस्पताल में भर्ती, अब कैसी है हालत?

Prem Chopra Health Update: जहां एक तरफ बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अस्पताल में भर्ती हैं। तो वहीं एक और दिग्गज विलेन भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। हिंदी सिनेमा के जाने-माने विलेन प्रेम चोपड़ा की 10 नवंबर की शाम से तबीयत ठीक नहीं है। इसी के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चलिए जान लेते है कि एक्टर की तबीयत कैसी है?

अस्पताल में भर्ती थे दिग्गज विलेन प्रेम चोपड़ा Prem Chopra admitted to Hospital

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को हार्ट की समस्या के साथ वायरल और फेफड़ों के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में एडमिट करवाया था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर न बताया कि प्रेम चोपड़ा दो दिन पहले भर्ती हुए थे। डॉक्टर ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि एक्टर को उम्र से जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं। जिसके चलते रिकवरी में समय लग रहा है। लेकिन उनकी तबीयत ठीक है। वो दो-तीन दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे।

अब कैसी है हालत? Prem Chopra Health Update

बताते चलें कि प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने मीडिया को एक्टर की हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि एक्टर की बढ़ती उम्र के चलते जांच हो रही हैं। फिक्र करने की कोई बात नहीं है।

प्रेम चोपड़ा के फिल्मी करियर को देखा जाए तो वो छह दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव है। साल 1960 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। वो कौन थी?’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘उपकार’, और ‘दो रास्ते’ आदि फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। साल 2010-11 में उन्होंने गोलमाल 3, मिर्च, पटियाला हाउस आदि फिल्मों में भी अभिनय किया था। आखिरी बार प्रेम चोपड़ा साल 2023 में रिलीज हुए फिल्म एनिमल में नजर आए थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें