EntertainmentHighlight

8 साल बाद ‘तारक मेहता’ में वापसी कर रहे पुराने ‘टप्पू’!, भव्या गांधी ने बताया सच- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

टीवी का सबसे फेमस कॉमेडी शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि टप्पू का रोल निभाने वाले भव्या गांधी(Bhavya Gandhi) शो पर वापसी कर सकते हैं।

बता दें कि साल 2008 में इस शो की शुरुआत हुई थी। शुरुआत से लेकर साल 2017 तक पुराने वाले टप्पू यानी भव्या इस शो का हिस्सा थे। जिसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि अब खबर है कि वो जल्द ही तारक मेहता में वापसी कर सकते हैं। इसको लेकर अब एक्टर ने भी चुप्पी तोड़ी है।

8 साल बाद ‘तारक मेहता’ में वापसी कर रहे पुराने ‘टप्पू’! Bhavya Gandhi in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

भव्या गांधी ने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में शो को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता था कि शो के लिए कितने पैसे मिलते थे, क्योंकि मैं तब काफी छोटा था। सारे पैसों का लेन-देन मेरे मम्मी-पापा संभालते थे। इस शो को मैंने इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए मैंने गुजराती फिल्मों कार रुख किया और अब वहां भी पहचान बना ली है।”

भव्या गांधी ने बताया सच?

भव्या से इस दौरान पूछा गया कि क्या वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी करना चाहेंगे। तो इसपर उन्होंने जवाब दिया, “हां, अगर मुझे मौका मिला तो मैं जरूर लौटना चाहूंगा। मुझे ऐसा लगेगा जैसे मेरी जिंदगी का क्लोजर पूरा हो गया हो। इस शो का मेरे करियर में बहुत बड़ा योगदान है। इसके लिए मैं शो की पूरी टीम का हमेशा आभारी रहूंगा..” इसके बाद से ही भव्या के फैंस काफी खुश हैं। साथ ही उनकी वापसी की भी मांग कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें