HighlightDehradun News

देहरादून में यहां चलती कार में लगी आग, बच्चों समेत परिवार ने भागकर बचाई जान

देहरादून के कंडोली में रविवार रात को चलती कार में आग लग गई। धुंआ देख कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा कार में बच्चों समेत पूरा परिवार बैठा हुआ था।

चलती कार में लगी आग

घटना कंडोली क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती रात अचानक चलती कार में आग लग गई। कार से धुंआ आता देख अंदर बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान अर्टिगा कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार हुई जलकर खाक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें