Highlight

त्योहारों पर भी आपदा प्रभावितों को नहीं भूले CM, ऐसे मनाया सीएम धामी ने इगास पर्व

उत्तराखंड का लोक पर्व इगास परंपरागत और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेशभर में इगास की झलक देखने को मिली. वहीं सीएम धामी त्योहारों में भी आपदा प्रभावितों को नहीं भूले. बता दें इगास के मौके पर खुद सूबे के मुखिया रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे।

रुद्रप्रयाग से आई भावुक करने वाली तस्वीरें

उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक लोक पर्व इगास को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस लोकपर्व पर भावुक कर देने वाला नजारा तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया। इस दौरान सीएम ने प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया।

त्योहारों पर भी आपदा प्रभावितों को नहीं भूले CM
आपदा प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठ कर खाया खाना

प्रभावितों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

इगास के उल्लास के बीच जब सीएम धामी भौंर गांव में पहुंचे तो आपदा प्रभावितों को अपनापन महसूस हुआ। सीएम ने आपदा के दौरान जान-माल की क्षति उठाने वाले परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान सीएम धामी को एक मुख्य सेवक नहीं बल्कि एक बेटा और भाई के रूप में अपने बीच पाकर आपदा प्रभावित महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए।

रूद्रप्रयाग से लौटने के बाद सीएम आवास में मनाया इगास

वहीं रूद्रप्रयाग से वापस लौटने पर मुख्यमंत्री आवास पर परंपरागत उल्लास के साथ इगास पर्व मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कैबिनेट मंत्री, विधायक और लोक कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य और गीतों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। सीएम धामी ने कहा की ये पर्व उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरी आस्था और समर्पण को दर्शाता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें