Big NewsUttarakhand Loksabha Elections

उत्तराखंड के डेंटल सर्जन्स के लिए खुशखबरी, अब ले सकेंगे SDACP का लाभ, आदेश जारी

उत्तराखंड के डेंटल सर्जन्स को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब दंत चिकित्सक एसडीएसीपी (SDACP) का लाभ ले सकेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड के डेंटल सर्जन्स ले सकेंगे SDACP का लाभ

सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को जारी आदेश में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्सकों को एसडीएसीपी का लाभ दिया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया आदेश

शासन ने यह निर्णय पूर्व के आदेश संख्या-654 (जुलाई 2016) और संख्या-154 (4 फरवरी 2019) के आधार पर लिया है। स्वास्थ्य सचिव ने जारी पत्र में कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को यह लाभ अनुमन्य किया जाता है। इसमें चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1, देहरादून की संस्तुति को स्वीकार करते हुए SDACP (Special Duty Allowance Cum Promotion) का लाभ प्रदान करने की अनुमति दी है।

लंबे समय से लंबित दंत चिकित्साधिकारियों की मांगें

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। दंत चिकित्साधिकारियों को SDACP लाभ देने की मांग लंबे समय से लंबित थी। यह निर्णय न केवल वित्तीय रूप से उन्हें लाभान्वित करेगा, बल्कि विभागीय मनोबल को भी ऊँचा करेगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर स्वास्थ्य अधिकारी को उसका अधिकार और सम्मान मिले।

सरकार ने खत्म किया दंत चिकित्सकों का इंतजार

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग से जुड़े कई दंत चिकित्सक पिछले कई सालों से इस लाभ की प्रतीक्षा में थे। SDACP स्वीकृति के बाद उन्हें अब वित्तीय और पदोन्नति दोनों स्तरों पर समान अवसर प्राप्त होंगे। यह फैसला राज्य में चिकित्सकों की सेवा संतुलन व्यवस्था (Service Parity) की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि यह कदम चिकित्सा सेवा में पारदर्शिता, प्रेरणा और स्थायित्व लाने में मदद करेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें