Nainital NewsHighlight

घर से 10 मीटर दूर थी युवती, अश्लील टिप्पणियां कर देर रात लड़की को युवकों ने जबरन स्कॉर्पियो में खींचा फिर…

Girl harassed by men in scorpio car pantnagar: लालकुआं से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां पर कुछ युवकों ने काम से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ की। आरोपियों ने महिला पर अश्लील टिप्पणियां करने के साथ ही उसे जबरन गाड़ी में खिचने की कोशिश भी की। चलिए पूरा मामला जान लेते है।

युवती को देर रात युवकों ने जबरन स्कॉर्पियो में खींचने का किया प्रयास Girl harassed by men in scorpio car pantnagar

दरअसल बृहस्पतिवार की रात पीड़ित युवती पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में काम कर अपने घर को लौट रही थी। करीब साढ़े 11 बजे वो कंपनी की बस से हाईवे पर उतर गई। बता दें की युवती का घर वहां से 10 मीटर की दूरी पर ही था। युवती पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। तभी अचानक एक सफेद स्कोर्पियो में सवार तीन युवक पहले तो युवती पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे। जिसके बाद इन युवकों ने पीड़िता का हाथ पकड़कर गाड़ी में खींचने की भी कोशिश की।

शोर मचाकर युवती घर की तरफ भागी

युवती जैसे तैसे शोर मचाकर अपने घर की तरफ भागी। इसी बीच गुस्साई महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। साथ ही राहगीर भी वहां आ गए। दोनों परिवार वालों और आस पास के लोगों ने साथ मिलकर तीनों युवकों की जमकर धुनाई की। पीड़िता ने भी आरोपियों की स्कॉर्पियो पर जमकर पत्थर बरसाए।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल

बता दें की फिलहाल इन तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही स्कॉर्पियो को भी ज़ब्त कर लिया गया है। कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर अनिल कुमार आर्य निवासी राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता, चंदन आर्य और विनोद आर्य निवासी शिव मंदिर कार रोड बिंदुखत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें