Pithoragarh NewsHighlight

सीमांत गांव मिलम के दौरे पर CM , ITBP जवानों और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, की ये घोषणाएं

पिथौरागढ़ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सीएम ने की ITBP जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात

सीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमा सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उनका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणादायी है। सीएम ने सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।

स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करने का किया जा रहा प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत इन क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेजी से जारी हैं।

सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: CM

सीएम ने कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा ताकि सीमाओं पर बसने वाले लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। सीएम ने सीमा क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग और राष्ट्र प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी ने की ये घोषणाएं

मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि जोहार क्लब मुनस्यारी में इनडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। साथ ही ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौर्न्यीकरण कार्य कराया जायेगा। इसके अलावा सीएम ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केन्द्र का निर्माण करने की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें: मुनस्यारी में मॉर्निंग वॉक पर निकले CM: ITBP के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें