EntertainmentHighlight

कॉमेडियन Govardhan Asrani के निधन से पहले का इमोशनल वीडियो, अब हो रहा वायरल

Govardhan Asrani Last Video Before Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और मशहूर हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी (Govardhan Asrani) का सोमवार को निधन हो गया था। 84 साल के असरानी लंबी बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से फिल्म इंडस्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अब उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें निधन के 10 दिन पहले वो एक इवेंट में खुश होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस अब इमोशनल हो रहे हैं।

Govardhan Asrani निघन के 10 दिन पहले इवेंट में परफॉर्म करते दिखें

असरानी के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए श्रद्धांजलि संदेशों की बाढ आ गई। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो किसी इवेंट में नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो उनके निधन से 10 दिन पहले का है। जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं।

पिंकी माइदासानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को गायिका पिंकी माइदासानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। असरानी इसी में एक सिंधी गीत पर मंच पर पिंकी के साथ नजर आ रहे हैं। असरानी इस दौरान खुश होकर गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो साझा कर पिंकी ने लिखा “सिर्फ 10 दिन पहले का आखिरी इवेंट, वह मंच पर थे और सिंधी धुनों पर नाच रहे थे. वाह! उन्होंने जिंदगी को पूरी तरह जीया, एक सच्चे रत्न कलाकार और हमारे अपने लेजेंड असरानी साहब।“

फैंस वीडियो देख हुए इमोशनल

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस अस्रानी के जज़्बे की तारीफ कर रहे है। कुछ ने उन्हें “एंटरटेनर” कहा। तो वहीं कुछ ने उन्हें “महान अभिनेता” के तौर पर याद किया। एक यूजर ने लिखा, “ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें