HighlightNational

BJP Candidate List: इस सीट से चुनाव लड़ेगी Mathili Thakur, इन उम्मीदवारों को भी मिला टिकट

BJP Candidate List: 15 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में लोक गायिका मैथिली ठाकुर(Mathili Thakur) का भी नाम है। जिससे ये साफ हो गया कि उन्हें अलीनगर सीट से टिकट मिला है। बता तें कि 14 अक्टूबर को मैथिली बीजेपी में शामिल हुई थीं। जिसके बाद से ही वो किसी सीट से चुनाव लड़ेगी उसकी अटकलें लगाई जा रही थी। दूसरी लिस्ट में बीजेपी के 12 प्रत्याशियों के नाम हैं।

BJP Candidate List: Mathili Thakur को पार्टी ने अलीनगर से उम्मीदवार बनाया

मैथिली ठाकुर को पार्टी ने अलीनगर से उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही डॉक्टर सियाराम सिंह को बीजेपी ने बाढ़ से टिकट दिया है। यहां से ज्ञानेंद्र ज्ञानू का टिकट पार्टी ने काट दिया है। तो वहीं पार्टी ने बक्सर से पूर्व IPS आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

इन उम्मीदवारों को भी मिला टिकट

इसके अलावा सोनपुर से विनय कुमार सिंह को दौबारा टिकट दिया गया है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह, छपरा से CN गुप्ता, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार को टिकट, अगिआंव से महेश पासवान, रोसड़ा से बीरेंद्र कुमार, हायाघाट से रामचंद्र प्रसाद, शाहपुर से राकेश ओझा, गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें