UttarakhandBig News

BJP विधायक पर आरोप: भतीजे को सिफारिश से दिलाई नौकरी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों को लेकर एक बार फिर सवालों का दौर शुरू हो गया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ का दावा है कि सरकारी तंत्र में बैठे कुछ प्रभावशाली लोग योग्य युवाओं के हक पर डाका डाल रहे हैं।

भतीजे की नियुक्ति के लिए BJP विधायक ने की सिफारिश

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पत्र बीजेपी विधायक सुरेश चौहान से जुड़ा बताया जा रहा है। संघ का आरोप है कि विधायक ने नियमों की अनदेखी करते हुए अपने ही भतीजे आकाश चौहान की नियुक्ति की सिफारिश की थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी में पीआरडी के माध्यम से आकाश चौहान को स्वयंसेवक कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के पद पर नियुक्त कर दिया गया।

BJP विधायक सुरेश चौहान वायरल पत्र
वायरल हो रहा ये पत्र

बेरोजगार संघ ने खोला मोर्चा

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल का कहना है कि यह पूरा मामला भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। संघ का दावा है कि इस भर्ती के लिए 19 जून 2025 को केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ और उसी उम्मीदवार को नियुक्त कर लिया गया। यह खुलासा बेरोजगार संघ ने आरटीआई (RTI) के माध्यम से किया है।

BJP MLA Suresh Chauhan
आकाश चौहान नियुक्ति

बेरोजगार संघ ने संबंधित अधिकारियों से मांगा जवाब

संघ ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से भी जवाब मांगा है कि ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आखिर PRD के माध्यम से जूनियर इंजीनियर की बिना साक्षात्कार के भर्ती कैसे कर दी? राम कंडवाल ने ज़िला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। बेरोजगार संघ का कहना है कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विधायक ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

हालांकि खबर उत्तराखंड की टीम ने इस संबंध में बीजेपी विधायक सुरेश चौहान से उनका पक्ष जानने की कोशिश की। बातचीत में विधायक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा की इस तरह के आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें