UttarakhandBig News

वक्फ संपत्तियों को छिपाने वालों पर गिरेगी गाज, वक्फ बोर्ड ने दी चेतावनी

वक्फ संपत्तियों को छिपाने वालों पर उत्तराखंड सरकार एक्शन लेने की तैयारी में है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वक्फ संपत्तियों में सुधार और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से 6 जून 2025 को वक्फ पोर्टल की शुरुआत की गई थी।

वक्फ संपत्तियों को छिपाने वालों पर गिरेगी गाज

बता दें इस पोर्टल का मकसद देशभर की वक्फ संपत्तियों का डिजिटल पंजीकरण, पारदर्शी प्रबंधन और निगरानी सुनिश्चित करना है। हालांकि, इसके बावजूद कई जगहों से शिकायतें सामने आ रही हैं कि कुछ लोग और समितियां वक्फ संपत्तियों को जानबूझकर पोर्टल पर दर्ज नहीं कर रही हैं और उन्हें अवैध रूप से दबाने का प्रयास कर रही हैं। इसी को लेकर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने चेतावनी दी है।

तीन चरणों में तैयार किया है ‘चेकर-मेकर-अप्रूवल’

शादाब शम्स ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहां कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्पष्ट नीति है कि “गलत को छोड़ा नहीं जाएगा”, इसलिए वक्फ संपत्तियों को छिपाने या पंजीकरण से बचने वालों पर वक्फ बोर्ड जल्द बड़ी कार्यवाही करने जा रहा है। शादाब शम्स ने बताया कि वक्फ पोर्टल को ‘चेकर-मेकर-अप्रूवल’ के तीन चरणों में तैयार किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो।

वक्फ माफिया की श्रेणी में रखा जाएगा संपत्ति छिपाने वाले को: अध्यक्ष

शादाब शम्स ने कहा कि कोई भी व्यक्ति या समिति अगर अपनी वक्फ संपत्ति को पोर्टल पर दर्ज नहीं करती है, तो उसे ‘वक्फ माफिया’ की श्रेणी में रखा जाएगा। वक्फ बोर्ड ने इस मुद्दे पर लगातार मीडिया, सोशल मीडिया और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे अपनी संपत्तियों का पंजीकरण अवश्य कराएं। संपत्तियों को पोर्टल पर दर्ज न करने से वक्फ संस्थान और समुदाय दोनों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें