EntertainmentHighlight

हुमा कुरैशी की Maharani 4 की रिलीज डेट कंफर्म, सीरीज का धांसू ट्रेलर भी हुआ जारी

Maharani 4 OTT Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने अपनी सीरीज महारानी 4(Maharani 4) से ओटीटी पर जलवा बिखेर रखा है। दर्शकों को ये सीरीज काफी पसंद आई। जिसके चलते इसका चौथा सीजन आ रहा है। इसी बीच इस मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘महारानी 4’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। एक बार फिर रानी भारती पावरफुल अवतार में नजर आएंगी। इस बार वो सीधा प्रधानमंत्री से भिड़ने वाली है।

हुमा कुरैशी की सीरीज का धांसू ट्रेलर जारी Maharani 4 Trailer

सोनी लिव ने इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज का ट्रेलर शेयर किया है। जिसकी शुरुआत हुमा कुरैशी के साथ होती है। वो प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचती है। दोनों के बीच बातचीत होती है। इसमें उनका एक दमदार डायलॉग भी है। जिसमें वो कहती हैं कि “अगर आप हमारे जानी दुश्मन के साथ मिलकर हमें तंग करेंगे, तो आपका सिहांसन खींच लेंगे।”

कब और कहां रिलीज होगी सीरीज ‘महारानी 4’ Maharani 4 OTT Release Date

ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया, “शेरनी अपने घर की रक्षा के लिए लौटी! रानी अपनी अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई के लिए तैयार है। #महारानी4, 7 नवंबर से सिर्फ़ सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग।” जिसका मतलब है कि सीजन 4 सात नवंबर को रिलीज की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें