HighlightUdham Singh Nagar News

मंडी में धान की खरीद न होने से धरने पर बैठे किसान, दी आंदोलन की चेतावनी, विधायक का मिला समर्थन

किच्छा की नवीन मंडी में धान की खरीद न होने से नाराज किसानों के समर्थन में आज विधायक तिलक राज बेहड़ ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों का धान समय पर नहीं खरीदा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मंडी में धान की खरीद न होने से धरने पर बैठे किसान

धरने की घोषणा के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। मंडी में तौल कांटों की संख्या बढ़ा दी गई। एसडीएम गौरव पांडे और कुमाऊं की आरएफसी लता मिश्र सुबह ही मंडी पहुंचकर तौल प्रक्रिया का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसानों का धान पूरी तरह खरीदा जाएगा।

किसानों को मिला विधायक का समर्थन

अब देर शाम तक मंडी में अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था कर धान तौलने का कार्य जारी रहेगा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि धान की दो किस्मों को सरकार द्वारा न खरीदने की बात कही जा रही थी, जिसमें से एक किस्म की खरीद पर सहमति बन गई है और दूसरी किस्म के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी।

ये भी पढ़ें: उन्नत बीज और आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ पंतनगर में सजेगा किसान मेला, 30 हजार किसानों के जुटने की उम्मीद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें