Udham Singh Nagar NewsHighlight

उन्नत बीज और आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ पंतनगर में सजेगा किसान मेला, 30 हजार किसानों के जुटने की उम्मीद

कृषि विश्विद्यालय पंतनगर की ओर से अखिल भारतीय किसान मेले का आयोजन 10 अक्टूबर से किया जाएगा। बया दें ये मेला चार दिनों तक चलेगा। जिसमें देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल से किसान मेले में शिरकत करने पहुंचते हैं।

मेले में लगाए जायेंगे 350 से अधिक स्टोल

जानकारी के लिए बता दें इस बार अखिल भारतीय किसान मेले में उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, फल, फूल सब्जियों के पौधों सहित 350 से अधिक स्टोल लगाए जा रहे हैं। मेले का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) करेंगे।

मेले में 30 हजार किसानों के पहुंचने की संभावना

मेले 25 से 30 हजार किसानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मेले में किसानों के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वैज्ञानिकों की टीम किसानों के प्रश्नों के उत्तर देंगे। मेले का समापन 13 अक्टूबर को किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें