International NewsHighlight

Trump ने एक झटके में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से कमाए 800 करोड़!, अकाउंट सस्पेंड का है मामला

Donald Trump account Suspension Case: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में है। अकाउंट सस्पेंशन केस में अब यूट्यूब(Youtube) की तरफ से इस मामले को निपटा दिया गया है। इसके लिए उन्हें 4.5 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 217 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि उनका अकाउंट सस्पेंड करने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने यूट्यूब पर केस कर दिया था।

इसी के चलते उन्हें इसतनी बड़ी रकम दी जा रही है। इससे पहले ट्रंप ने मेटा और एक्स से भी करोड़ों रुपए की सैटलमेंट मनी के तौर पर मोटी रकम वसूली थी। जिसके चलते ट्रंप ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से एक झटके में करीब 800करोड़ रुपए कमा लिए है।

ट्रंप ने एक झटके में सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से कमाए 800 करोड़! Donald Trump account Suspension Case

दरअसल ये बात साल 2021 की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट्स अमेरिकी कैपिटल पर हुए हमले के बाद सस्पेंड कर दिए गए थे। बता दें कि हमले में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी संसद में घुसकर जमकर हंगामा किया था। ट्रंप के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट को इसका जिम्मेदार ठहराया गया था। अपनी पोस्ट पर उन्होंने वोटिंग में धांधली का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद मेटा, ट्विटर(एक्स) और यूट्यूब ने डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट कई दिनों तक सस्पेंड कर दिया था।

ट्रंप ने किया था केस

इसी को लेकर ट्रंप कोर्ट गए थे। उन्होंने मेटा, ट्विटर(अब एक्स) और यूट्यूब पर केस किया था। इसी केस के निपटारे के लिए मेटा ने 25 मिलियन डॉलर, ट्विटर ने 10 मिलियन डॉलर दिए थे। जिसके बाद अब गूगल के यूट्यूब ने ट्रंप को 24.5 मिलियन डॉलर की रकम दी है। कुल मिलाकर टोटल ट्रंप ने इन मुकदमों से अब तक दुनिया की तमाम बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों से 80 मिलियन डॉलर से ज्यादा वसूल लिए है।

सुनवाई से पहले ही कर लिया समझौता

गूगल ने अकाउंट सस्पेंड को लेकर होेने वाली सुनवाई से ठीक पहले ये समझौता किया है। 6 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई थी। लेकिन उससे पहले ही गूगल ने 24.5 मिलियन डॉलर में समझौता कर लिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें