Nationalhighlight

Vijay Malhotra Death : Delhi BJP के पहले अध्यक्ष का निधन, बीते दिन ही PM ने किया था जिक्र

Vijay Malhotra Death: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी सांसें ली। बता दें कि वो काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिन ही प्रधानमंत्री ने उनका उल्लेख किया था। भारतीय राजनीति और बीजेपी के लिए उनका निधन एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Vijay Malhotra Death: Delhi BJP के पहले अध्यक्ष का निधन

3 दिसंबर 1931 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान में) में जन्में विजय कुमार ने भारतीय राजनीति और खेल प्रशासन में अपना नाम कमाया। वो 1972-1975 के बीच दिल्ले प्रदेश जनता संघ के अध्यक्ष और 1977-1980, 1980-1984 तक दो बार दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके है। उन्हीं की बदौलत बीजेपी दिल्ली में मजबूती से बनी रही।

Vijay Malhotra की चुनावी उपलब्धियां

बता दें कि मल्होत्रा ने साल 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आम चुनाव में भारी मतों से हराया था। बीते 45 सालों में वो दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक के रूप में सेवा दे चुके है। साल 2004 के आम चुनाव में वो भाजपा के दिल्ली से एकलौते उम्मीदवार थे। उनका राजनीतिक करियर काफी साफ-सुथरा रहा। हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट मल्होत्रा खेल प्रशासन में भी काफी सक्रिय थे। वो दिल्ली के शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के संचालन में भी शामिल रहे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button