UttarakhandHighlight

गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मार्ग का होगा कायाकल्प, CM ने 55 करोड़ की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से ऊधमसिंह नगर जिले में गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। बता दें यह परियोजना केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत लगभग 55 करोड़ की लागत से पूरी होगी।

गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मार्ग का होगा कायाकल्प

सीएम धामी ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य तराई क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और आसान सफर मिलेगा, साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। यह सड़क गदरपुर, दिनेशपुर, मटकोटा, छतरपुर के साथ ही उत्तर प्रदेश के विलासपुर को भी जोड़ेगी।

2 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

सीएम ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 2 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा कि राज्य में सड़क कनेक्टिविटी लगातार मजबूत की जा रही है। पहाड़ी राज्य होने के कारण प्राकृतिक आपदाओं से सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, लेकिन सरकार युद्धस्तर पर उन्हें दुरुस्त करने का काम करती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें