Big NewsNainital News

YouTuber Saurabh Joshi को मिला धमकी भरा मेल, जी-वैगन पर फायरिंग की दी धमकी

हल्द्वानी के मशहूर YouTuber Saurabh Joshi को कुख्यात भाऊ गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग ने उन्हें ई-मेल भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर गोली मारने और उनकी जी-वैगन कार पर फायरिंग करने की चेतावनी दी गई है।

यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को मिली जान से मारने की धमकी

सौरभ जोशी ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर यह धमकी भरा मेल आया। मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग का सदस्य बताया है।

दहशत में यू-ट्यूबर और उनका परिवार

यू-ट्यूबर सौरभ जोशी ने पुलिस को बताया कि मांग पूरी न होने पर अंजाम गंभीर होगा। धमकी मिलने के बाद से Saurabh Joshi और उनका परिवार दहशत में है। सौरभ ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने भाऊ गैंग के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ रंगदारी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें