Dehradun NewsHighlight

जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट टेंडर घोटाला, कांग्रेस ने राज्यपाल से की CBI जांच की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मसूरी स्थित जार्ज एवरेस्ट की भूमि और हरिद्वार के वैरागी कैम्प की भूमि को लेकर गंभीर अनियमितताओं पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के आरोप है कि भाजपा सरकार ने 30 हजार करोड़ की 172 एकड़ भूमि मात्र 1 करोड़ रुपए वार्षिक किराए पर आचार्य बालकृष्ण की कम्पनी को सौंपी है। सरकार ने टेंडर प्रक्रिया के अंतिम समय पर नियम बदलकर आचार्य बालकृष्ण की कम्पनी को फायदा पहुंचाया है।

कांग्रेस का आरोप है कि स्थानीय लोगों के 200 साल पुराने रास्ते बंद कर दिए गए हैं और पर्यटकों से मनमानी पैसे वसूले जा रहे हैं। साथ ही बिना अनुमति के हेलीकाप्टर का संचालन भी किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अब अब हरिद्वार स्थित वैरागी कैम्प की भूमि आचार्य बालकृष्ण की कंपनी को देने की तैयारी में है।

क्या है कांग्रेस की मांग

  • जार्ज एवरेस्ट की भूमि कम्पनी को देने का आदेश निरस्त हो।
  • मामले की CBI जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए।
  • वैरागी कैम्प की टेंडर प्रक्रिया रोकी जाए।

आपदा में विफल रही सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आपदा प्रबंधन पर भी हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि हालिया आपदा में सरकार पूरी तरह विफल रही है। 3 दिन से देहरादून सहित प्रभावित क्षेत्रों में न बिजली है और न ही पानी। राहत और पुनर्वास के कार्य भी ठप पड़े हैं। जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, पर सरकार की इसे लेकर कोई तैयारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया भूमि घोटाले का आरोप

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें