Big NewsUttarakhand Weather News

देहरादून समेत उत्तराखंड के इन जिलों में कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम से मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए भरी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देहरादून समेत उत्तराखंड के इन जिलों में भरी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार रहधानी देहरादून, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी है. इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें: देहरादून में भारी बारिश से मची तबाही, हाईवे क्षतिग्रस्त, मार्ग बाधित, दुकानें और होटल बहे

देहरादून में बारिश ने मचाई तबाही

बता दें देहरादून में बीती रात लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। विकासनगर के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड भूस्खलन जोन में बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से वहां से गुजर रहे स्कूटर सवार चपेट में आ गए।

भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

हादसे में स्कूटर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विनय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कालसी से साहिया की ओर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें